फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा सही मार्गदर्शन करता है गुरु : सागर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा मनाई गई। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज ने कहा कि जो सही मार्ग दिखाता है वही गुरु बन जाता है। गुरु हमेशा सही मार्गदर्शन करता है। गुरु ही जीवन के साथ और इसके बाद भी है। उपाध्याय श्री के चरण प्रक्षालन का अवसर सिद्धार्थ जैन को मिला। शास्त्र भेंट करने का अवसर अंकित जैन, स्वाति जैन और संजीव जैन-सरिता जैन को मिला। आचार्य श्री 108 विराग सागर ने अष्टद्रव्यों से पूजा की। अवसर पर चंद्रप्रकाश जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, सिद्धार्थ जैन, बंटी जैन, शरद जैन, जैन बैटरी, संजय जैन गोधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें