फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की चिट्ठी पर मचा बवाल, भाजपा सांसद बोले- कैसे-कैसे जाहिलों को आईटी की जिम्मेदारी दे दी

Thu, 14 May 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • कांग्रेस नेताओं के वार पर भाजपा सांसदों का पलटवार।
  • कहा- एक-दो चिट्ठी राजस्थान, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र को भी लिख दें
  • कोरोना व प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट व लॉकडाउन के कारण गरीबों व प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर कांग्रेस व भाजपा नेताओं में ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हमला बोलने पर भाजपा के कई सांसदों ने पलटवार करते हुए कहा है कि एक चिट्ठी राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व पंजाब सरकार को भी लिख देते तो ठीक रहता।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्विटर पर प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र शेयर किया और लिखा, मध्यम वर्ग, लघु और कुटीर उद्योगों, कारीगरों और किसानों की समस्याओं पर कुछ सुझावों और मांगों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में मजदूरों, किसानों और छात्रों के मुद्दे पर कई बातें लिखी हैं। इस पर भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी सहित कई अन्य सांसदों ने ट्वीट कर प्रियंका और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर पलटवार किया।

कानपुर के सांसद पचौरी ने ट्वीट किया, ‘नसीहत के लिए शुक्रिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही इन सभी विषयों पर प्रयासरत हैं। यह देखकर अच्छा लगा कि देश की आजादी के बाद से गरीबों के हक का पैसा लूटने वाले आज नसीहत दे रहे हैं। इसी को कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका।’
विज्ञापन


पचौरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कुछ देर बाद दूसरा ट्वीट कर कांग्रेस पर फिर हमला बोला। लिखा, ‘मैं कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक से सहमत हूं। देश के सबसे ज्यादा (ना) समझदार आदरणीय राहुल जी की बहन प्रियंका ने कैसे-कैसे जाहिलों को कांग्रेस में आईटी की जिम्मेदारी दे रखी है। कांग्रेस के भविष्य पर मुझे चिंता हो रही है।’ इसके अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने भी कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन

किसानों, मजदूरों, मध्यवर्ग, व्यापारियों, छोटे और मझोले उद्यमियों के लिए राहत पैकेज दिए जाने की मांग की थी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर किसानों, मजदूरों, मध्यवर्ग, व्यापारियों, छोटे और मझोले उद्यमियों के लिए राहत पैकेज दिए जाने की मांग की थी। पत्र की शुरुआत में उन्होंने योगी के पिता की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना जताई। साथ ही लिखा कि कोरोना महामारी से हर वर्ग के ऊपर भयंकर आर्थिक मार पड़ी है।

किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुंच गए हैं। आर्थिक संकट ने मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कारोबारी और व्यापारी वर्ग के ऊपर अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है। इन वर्गों की मदद करना अनिवार्य हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें