फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, बोले- राजनीतिक लड़ाई बम-बंदूक की नहीं होती

Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज लखनऊ में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है ना कि बम और बंदूक की।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हो रही हिंसा पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता देश भर में अपने घरों में धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरने पर बैठे।

विज्ञापन


उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी और कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज लखनऊ में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है ना कि बम और बंदूक की।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट पर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब ममता की पार्टी पहली बार 60 सीटें जीती थी, तब ऐसी हिंसा हुई थी।
विज्ञापन


बंगाल में रविवार से शुरू हुई हिंसा के बाद से ही भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों, उनके समर्थकों के घरों, दुकानों पर हमला किया है। हिंसा में अभी तक उनके कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।

बता दें कि बंगाल की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की थी और राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें