लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अजय राय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और एसीपी कृष्णानगर को एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बारिश के बीच शहीद पथ तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि डॉ. राजेश्वर सिंह की ईमानदार छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अजय राय के राजनीतिक इतिहास पर भी सवाल उठाए और कहा कि एक सम्मानित जननेता के खिलाफ अपमानजनक राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान शंकरी सिंह, राजेश सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, कर्नल दयाशंकर दुबे, गणेश जोशी, बंथरा के चेयरमैन रंजीत रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पार्षद केएन सिंह, पार्षद लवकुश रावत आदि शामिल रहे।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।