फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, सपा के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती

Sat, 30 Aug 2014 01:09 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो इस तरह का दुष्प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा के लोग थानों के पास खड़े रहते हैं। वहीं से उन्हें पता चलता है कि कहां विवाद हुआ है, इसके बाद वे घटना को तूल देने में जुट जाते हैं।

शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र को दी गई रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

महीनों किया गया दुष्प्रचार

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि भाजपा के लोग उनकी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में निरंतर काम भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि फैजाबाद की घटना को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। बाद में सच्चाई कुछ और निकली। इसी तरह बदायूं की घटना को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ महीनों दुष्प्रचार किया गया।

बीते दो महीने में बदायूं कांड को लेकर सरकार को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें