फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम सिंह को ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम'!

Tue, 30 Dec 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान अहमद के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव की खोज से संबंधित पोस्टर चिपका रहे चार लोगों को पुलिस ने सोमवार को चर्च चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें एसडीएम सदर की अदालत में पेश किया गया, जहां से चारों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा के नगर अध्यक्ष पवनदेव त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान अहमद, भाजपा के जिला मीडिया प्र्रभारी बृजेश यादव और विनय प्रकाश गुप्त सोमवार को चर्च चौराहे पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लापता होने और उन्हें खोजने वालों को इनाम देने की घोषणा संबंधी पोस्टर चिपका रहे थे।

इस पर सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने चारों का चालान धारा 151 में किया और उन्हें एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद की अदालत में पेश किया। जहां से सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद नहीं दिए दर्शन

अदालत से छूटने के बाद बृजेश यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से सांसद मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ नहीं आए है। यहां लोग ठंड से मर रहे हैं और मुलायम सिंह सैफई में महोत्सव करा रहे हैं। यहां की जनता अपना दर्द कहने किसके पास जाए।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव मुसलमानों के हितैषी होने का दावा तो करते हैं लेकिन उनके द्वारा आजमगढ़ में ऐसे गांव को गोद लिया गया है जिसमें मुसलमानों का एक भी घर नहीं है।

पवन देव त्रिपाठी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि सपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध को सहने के लिए भी तैयार नहीं है। दमन के जरिए लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है। विनय गुप्त ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोग अपने आंदोलन को और विस्तार देंगे।

इस मौके पर अजय सिंह, मनीष सिंह, विनम्रसेन सिंह, जयनाथ सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू, संतोष शिल्पकार, श्रीकांत मौर्य, अंशू सिंह, रमाकांत मिश्र, कमलेंद्र मिश्र, प्रवीण जायसवाल, अवनीश राय, राजेंद्र सोनकर, प्रेमप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें