फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगरः भाजपा नेता ने कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, कर्मियों ने बनाया बंधक

Wed, 21 Oct 2020 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज ने एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारियों ने भाजपा नेता को कमरे में बंधक बना दिया। इससे कार्यालय परिसर में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर बसखारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मार्ग निर्माण से संबंधित एक पत्रावली के बारे में जानकारी हासिल करने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष व मौजूदा जिला उपाध्यक्ष रफत बुधवार दोपहर करीब कुछ महिलाओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। उन्हें बताया गया कि निर्माण से जुड़ी फाइल नहीं मिल रही है, एक कक्ष में कर्मचारी खोज रहे हैं।

रफत ने कहा कि वह मंगलवार को भी आई थी तब भी फाइल नहीं मिली थी। यह कहते हुए भाजपा नेता अपने साथ आई हुई महिलाओं के साथ उस कक्ष में पहुंच गई जहां कथित तौर पर फाइल को खोजने के लिए कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि भाजपा नेता ने वहां पहुंचते ही एक संविदा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। उनके साथ आई महिलाओं ने भी कर्मचारी के रवैये पर नाराजगी जताई
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया

इस बीच कर्मचारी की पिटाई होने की खबर मिलते ही साथी कर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फौरन भाजपा नेता व अन्य महिलाओं को कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया।

खबर लिखते समय दोनों ही पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर लिख रहे थे। एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि हंगामे की सूचना पर गया था। जब मैं वहां पहुंचा तो कोई बंधक नहीं था। तहरीर के अनुसार ही निर्णय ही लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें