फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल: दो दिनी दौरे पर यूपी आएंगे सतीश पूनिया, अखिलेश के गढ़ में जाकर देंगे चुनौती

Tue, 13 Jun 2023 12:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजस्थान के भाजपा नेता सतीश पूनिया दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वह सपा के गढ़ में भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश पूनिया व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया 13-14 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पूनिया भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत संभल और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों में लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी यह अभियान चलाया जा रहा है। पूनिया 13 जून को संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी में दोपहर 12.15 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन और दोपहर दो बजे बहजोई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीवा ने जेल में बंद आतिफ की नोची थी दाढ़ी, काठमांडू में असलम ने दी सुपारी, शूटर विजय का कबूलनामा


14 जून को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर में सुबह 10.30 बजे लाभार्थी सम्मेलन और मैनपुरी में दोपहर 12 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन व 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है पूनिया केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ मैनपुरी, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र क्लस्टर में प्रभारी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें