फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: भाजपा नेता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे लेकर रात में चुपचाप निपटाए जा रहे मुकदमें

Sat, 26 Oct 2024 02:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

भाजपा नेता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर रात में चुपचाप मुकदमें निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री व अधिवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ भाजपा नेत्री और अधिवक्ता ने कलेक्ट्रेट में मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट भ्रष्टाचार के पोषक बने हुए हैं। रात में मुकदमों की फाइल निपटाई जा रही है साथ ही मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी नाम लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष राय की कोर्ट के बाहर भाजपा नेत्री और अधिवक्ता अनीता श्रीवास्तव धरने पर बैठ गईं। उनके साथ वादकारी भी मौजूद रहे। न्यायिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अनीता श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष राय मनमानी कर रहे हैं। जब से वह यहां आए हैं, जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - दिवाली पर ट्रेन यात्रा: तत्काल कोटे में बढ़ेंगी 1280 सीटें, दिल्ली, मुंबई रूट के यात्रियों को त्योहार पर मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में राहुल गांधी ने सपा के लिए साफ किया रास्ता...इसलिए मैदान से हटी कांग्रेस; बेहद सोच समझकर उठाया कदम


वादकारियों से मुकदमा निपटाने की एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं। रात को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चुपचाप फाइल निपटाई जा रही हैं। अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भतीजा बताते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्यायिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें