फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बताएं, उन्होंने दुश्मन क्यों बोला: भाजपा

Tue, 14 Jan 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने अखिलेश सरकार और उसके मंत्रियों पर सुनियोजित ढंग से धार्मिक उन्माद पैदा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को कहा कि सरकार में आने के बाद से ही सपा सरकार के मंत्री नाकामी और जनविरोधी फैसलों के विरोध को मुस्लिम विरोधी करार देकर पल्ला झाड़ने लगते हैं।

मो. आजम खां ने स्टडी टूर के नाम पर विदेश यात्रा का विरोध करने वालों को कौम का दुश्मन बताकर यह काम किया है। पाठक ने कहा कि आजम को बताना चाहिए कि मंत्रियों की मनमानी का विरोध मुसलमानों का विरोध कैसे हो गया?
विज्ञापन


आजम को ये याद रखना चाहिए कि मंत्री समाज के सभी वर्गों एवं समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। वह किसी एक वर्ग या धर्म का प्रतिनिधि नहीं होता।

आजम मुसलमानों के हमदर्द हैं तो उन्हें ये बताना चाहिए कि मुजफ्फरनगर में बदहाली के बीच जीवन जी रहे मुसलमानों की उन्हें क्यों याद नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने अपने विदेश दौरे को लेकर हो रही आलोचना का जवाब दिया है।

कहा कि विरोध वही कर रहे हैं जो मुस्लिम विरोधी हैं। मोदी व वाजपेयी के हाथों की कठपुतली बने लोग ही विरोध कर उनको कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
आजम खां ने हॉलैंड से टेलीफोन पर दिए अपने बयान में कहा कि आज से कुछ बरसों पहले जब कॉमनवेल्थ गेम्स पर अरबों रुपये खर्च हुए थे तो उस समय मीडिया ने इसको लेकर इतनी आलोचना नहीं की थी। आज इस दौरे की खूब आलोचना हो रही है।
रैली में भीड़ जुटाने में लगी भाजपा
भाजपा के नेता दो मार्च को लखनऊ में आयोजित रैली की तैयारी में जुट गए हैं। भीड़ जुटाने को लखनऊ और आसपास के जिलों पर मुख्य फोकस किया गया। इसके लिए 16 जनवरी से अवध क्षेत्र के जिलों में नेताओं की बैठकें तय की गई हैं।
विज्ञापन

अवध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी 16 जनवरी को बाराबंकी में और 9 फरवरी को फैजाबाद में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी 23 जनवरी को श्रावस्ती में, 24 को गोंडा, 25 को हरदोई, 5 फरवरी को अंबेडकरनगर में, 24 जनवरी को सीतापुर में, 25 को लखीमपुरखीरी, 27 को बहराइच में बैठक करके वहां से भीड़ जुटाने की रणनीति बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें