फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्काॅर्पियो पर फायरिंग मामले में भाजपा नेता व चार अन्य गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। स्कॉर्पियो का पीछा कर फायरिंग मामले में पुलिस ने शनिवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य, मंडल के पूर्व अध्यक्ष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल थार, सफारी समेत तीन वाहन जब्त किए हैं, लेकिन पिस्टल नहीं बरामद कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीजीआई के ईश्वरी खेड़ा निवासी मुकेश द्विवेदी बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे अपने साथी पीजीआई निवासी हिमांशु रावत के साथ सर्विस सेंटर से अपनी स्कॉर्पियो लेकर मोहनलालगंज में बीसीसी हाइट्स में प्लॉट पर जा रहे थे। रास्ते में पीछा कर उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज देखने और पड़ताल के बाद पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कल्ली पश्चिम गांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भट्ट, अर्जुनगंज की कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य विनीत तिवारी, अमेठी गोसाईंगंज के राहुल रावत व गोसाईंगंज के अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक मुकेश से रंजिश मानता है। उसके कई गलत काम का मुकेश ने विरोध किया था, जिसके कारण आरोपी पर मुकदमा दर्ज हो गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद की जाएगी। घटना में इस्तेमाल वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन



मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा, होगी कार्रवाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने बताया घटना की जानकारी मिली है। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने अनुशासनहीनता करते हुए कानून के विरुद्ध काम किया है। संगठन के उच्च पदाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई है। संगठन इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें