फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिकटों के मुद्दे पर भाजपा में तूफान, डैमेज कंट्रोल के लिए ताकत झोंकी

Thu, 09 Feb 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
भाजपा में टिकट वितरण में नेताओं व सांसदों को खुश व संतुष्ट रखने की कोशिश पार्टी पर अब भारी पड़ने लगी है। बड़ों की पसंद पर दिए गए टिकटों ने जमीन पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को नाराज कर दिया है। भगवा टोली के रणनीतिकार हालात सुधारने में लगे हैं लेकिन उन्हें भी पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लघु, सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र की पसंद पर देवरिया में उनके कई करीबियों को टिकट दिए गए। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड और बृज क्षेत्र में अपने करीबियों को टिकट दिलाए हैं।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की सिफारिश पर फतेहपुर, वीके सिंह की पैरवी पर पश्चिम में, मनोज सिन्हा की पैरवी पर पूर्वी जिलों में और मेनका गांधी की पसंद पर बरेली, पीलीभीत व आंवला के आसपास कुछ टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर और पूर्वांचल में महंत आदित्यनाथ की सिफारिश ने कई लोगों को टिकट दिलवाए हैं। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के कई करीबियों को अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा में टिकट मिले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सिफारिश पर रायबरेली सहित कुछ अन्य स्थानों पर टिकट दिए गए हैं।

भविष्य के समीकरणों पर दिलाए टिकट

माना जाता है कि केंद्रीय मंत्रियों ने 2017 के चुनावी समर से ज्यादा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट दिलाए हैं।

इसके कारण तीन-चार वर्ष से चुनावी तैयारी कर रहे पार्टी कार्यकर्ता नाराज होकर घर बैठ गए हैं या फिर बागी हो गए हैं। जिन कार्यकर्ताओं पर बूथ स्तर तक की कमान थी, उनमें से भी कई नाराज होकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

हमीरपुर, हरगांव (सीतापुर), सुल्तानपुर व कटहरी (अंबेडकरनगर) सहित कुछ जगह बूथ समितियों ने त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी की तरफ से रोज लिए जा रहे फीडबैक में भी ये बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

पूरी ताकत डैमेज कंट्रोल पर

पहले और दूसरे चरण में डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा के स्थानीय लोगों के साथ आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ व किसान संघ के पदाधिकारियों की टोलियां बनाई गई हैं।

ये टोलियां असंतुष्ट लोगों से मिलकर भाजपा सरकार बनने पर उन्हें नियुक्तियों में समायोजित कराने का आश्वासन दे रहे हैं। बीते शनिवार की रात राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद पहले चरण के जिलों के साथ ही तीसरे चरण में अवध क्षेत्र के जिलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

सब ठीक कर लेंगे
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर कहते हैं कि कुछ जगह नाराजगी है, पर हालात काबू से बाहर नहीं हैं। जहां से भी नाराजगी की जानकारी आ रही है, वहां लोगों से संपर्क कर उनका गुस्सा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादातर जगह कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हो गई है और वे पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें