फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया हत्याकांड: शिवपाल बोले- अगर प्रशासन सतर्क होता तो इतनी बड़ी घटना न होती

Wed, 04 Oct 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो देवरिया में हुए हत्याकांड को रोका जा सकता था लेकिन सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने देवरिया में हुए हत्याकांड पर कहा कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो इतनी बड़ी घटना न होती। उन्होंने सरकार पर निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


देवरिया में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों के छह लोगों की हत्या कर दी गई है जिसे लेकर पूरे जिले में कोहराम मचा हुआ है और सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें - यूपी में बनेगी लीथियम बैटरी: 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर के लिए बनेगा गेमचेंजर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार में जातीय जनगणना ने यूपी में भाजपा की चिंता बढ़ाई, मुद्दा बना तो होगा नुकसान
विज्ञापन


वहीं, सुल्तानपुर में एक डॉ. घनश्याम तिवारी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवारों से मिलूंगा
शिवपाल यादव ने कहा कि अगर वो देवरिया जाएंगे तो दोनों ही परिवार के लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पहले से सतर्क होता तो देवरिया में हुए हत्याकांड को रोका जा सकता था। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें