फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ, दो करोड़ पीडीए परिवारों को समझाएंगे सपा कार्यकर्ता

Thu, 04 Apr 2024 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगले दो महीने में सपा कार्यकर्ता दो करोड़ पीडीए परिवारों से मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। भाजपा राज में महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का बहुत उपहास किया है। पूंजीपति घराने फल-फूल रहे हैं, जबकि गरीब जनता की आवाज उठाना अपराध हो गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अगले दो माह में दो करोड़ पीडीए परिवारों से मिलकर सामाजिक न्याय और आरक्षण के बारे में चर्चा करेंगे। इन परिवारों को आर्थिक व सामाजिक गैरबराबरी और इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जहां पीड़ित-शोषित और वंचित समाज को सम्मान से जीने की राह दिखाई, वहीं डॉ. राममनोहर लोहिया ने अवसर की समानता के सिद्धांत से सामाजिक क्रांति की भी आधारशिला रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें