सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ने पर जोर
महिला और युवा मोर्चे के कार्यकर्ता भी विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। तावड़े ने घर-घर संपर्क अभियान में महिलाओं, युवाओं, नए मतदाताओं, किसानों, लाभार्थियों, छोटे व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग और पूर्व सैनिकों के साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ने पर जोर दिया। सक्रिय सदस्यों की बैठकें शुरू कर उन्हें चुनावी जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश भी दिए।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मतदाता सूची सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण को प्राथमिकता देने को कहा। प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर प्रवास, ग्रामसभा स्तर पर चौपाल और जनसंवाद आयोजित करने तथा लाभार्थियों से लगातार संपर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का आधार बूथ और वहां के मतदाता हैं। बैठक में सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा आदि शामिल हुए।