फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा किया : अखिलेश यादव

Mon, 08 Jun 2020 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। सड़क पर, ट्रेन में, शहर-गांव, हर जगह अव्यवस्था और अराजकता के हालात हैं। समाज का हर तबका निराश व परेशान है। गरीब भुखमरी का शिकार है। मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गई है। किसान, नौजवान की आंखों के आगे अंधेरा है। प्रदेश में विकास ठप है। आखिर, परेशानी व हताशा में डूबे लोग कहां जाएं?

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। खुद उपराष्ट्रपति ने माना है कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, किसान और छोटे कारोबारी सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

सरकार की गलत नीतियों के शिकार ये लोग सरकारी बेरुखी झेल रहे हैं। जनता के सुख-दुख से भाजपा का कोई मतलब नहीं है। वह तो बस सत्ता से ही वास्ता रखती है। श्रमिक और कारोबारी तंगहाली में आत्महत्याएं कर रहे हैं। व्यापार चौपट है। समाजवादी पार्टी वैश्विक महामारी के नियंत्रण के बाद भाजपा की कुनीतियों व जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, इलाज न ही दवाइयां

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा का इससे ज्यादा शर्मनाक प्रमाण और क्या होगा कि खोड़ा कॉलोनी की एक महिला नोएडा, गाजियाबाद के 8 अस्पतालों में प्रसव के लिए मारी-मारी फिरती रही, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। अंतत: एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई।

सरकार दावा करती है कि कोरोना संक्रमितों के लिए उसने एक लाख बेड का इंतजाम कर रखा है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड क्यों नहीं आरक्षित रखे है? भाजपा सरकार बताए कि उसने कितने अस्पताल बनाए हैं?

सपा सरकार के कार्यकाल में बने अस्पतालों के बूते ही उसकी स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। भाजपा राज में न तो अस्पतालों में सही इलाज हो रहा है और न ही दवाइयां मिल रही है। कोरोना योद्धाओं को भी सही किट नहीं मिल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें