फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की खुशहाली का लक्ष्य लेकर चल रही है भाजपा सरकार: प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन

Wed, 12 Dec 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसानों को बिचैलियों की डकैती से बचाने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना भाजपा सरकार का एक सराहनीय कदम है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उत्तर प्रदेश के हर किसान को तकनीकी के औजार से लैस करना है और सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों में फैले भ्रष्टाचार ने किसानों की माली हालत बदतर कर दी थी। भ्रष्टाचार के भंवर में फंसकर बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर लेते थे। भाजपा सरकार लगातार वे सारे उपाय कर रही है जिससे किसान किसी भी तरह से भ्रष्टाचार का शिकार न हो पाए।

प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने का प्रबंधन  प्राथमिकता पर कर रही है। पिछली विपक्षी सरकारों में जहां गांवों में चार से पांच सौ सोलर पंप लगते थे वहीं चालू वित्तीय वर्ष के अंत में 15 हजार से अधिक सोलर पंप लग जाएंगे। इसका नतीजा भी अब दिखने लगा है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के किसानों ने मेहनत करके प्रदेश के कृषि उत्पादन में 17 लाख टन की बढ़ातरी की है। गेहूं उत्पादन में यूपी देश में पहले नंबर पर और धान में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश को बीज हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी में 85 लाख क्विंटल बीज बांटने का लक्ष्य तय किया है।

डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में एक कृषि विकास केंद्र की स्थापना की है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकार्ड खरीद की है और इस बार मक्के की भी खरीद की जा रही है। इन योजनाओं से प्रदेश का किसान लगातार खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। खुशहाल किसान के बिना प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। इसी मूलमंत्र को आगे रखकर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें