फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidate List: बहराइच से मौजूदा सांसद के बेटे डॉ आनंद को टिकट, ब्रज भूषण की सीट होल्ड पर, चर्चाएं शुरू

Mon, 25 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

भाजपा ने बहराइच सीट से मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के इकलोते बेटे डॉ आनंद गोंड को टिकट दिया है। हालांकि, पार्टी की जो सूची जारी हुई है उसमें मिस प्रिंट की गलती से डॉ अरविंद गोंड छप गया है।
विज्ञापन
डॉ आनंद गोंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले की दो लोकसभा सीट में से बहराइच सुरक्षित सीट का टिकट रविवार को भाजपा ने घोषित कर दिया है। यहां से मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के इकलोते बेटे डॉ आनंद गोंड को टिकट दिया गया है। इन्होंने एमबीए ओर पीएचडी की पढ़ाई की है। पिता की राजनीतिक विरासत डॉ. आनंद ही संभाल रहे थे। पेशे से वह व्यापारी भी हैं।

विज्ञापन


50 वर्षीय डॉ आनंद गोंड बहराइच की कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय ने बताया कि बहराइच से डॉ आनंद गोंड को टिकट मिला है। पार्टी की जो सूची जारी हुई है उसमें मिस प्रिंट की गलती से डॉ अरविंद गोंड छप गया है।

कैसरगंज होल्ड पर
जिले की दो सीटों में कैसरगंज सीट काफी चर्चित मानी जाती है। यहां से इस समय भाजपा से ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। इस सीट पर इस बार किसे टिकट मिल रहा है यह सवाल हर किसी के मन मे है। लेकिन रविवार को जारी हुई सूची में कैसरगंज का टिकट सामने न आने पर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें