फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने यूपी के इन छह धुरंधरों पर चला दांव

Tue, 21 Oct 2014 10:31 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में नए नेतृत्व को उभारना शुरू कर दिया है। संगठनात्मक फेरबदल के तहत सूबे के छह नेताओं को दूसरे राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष देने वाले गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभारी बनाकर भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा का कद काफी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की हाल ही लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश में नए नेतृत्व को उभारने पर जोर दिया गया था। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन मौजूद रहे थे। इसके तुरंत बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारियों में हुए बदलाव में यूपी में नए नेतृत्व का फैक्टर उभरता दिखा।

भाजपा ने डॉ. दिनेश शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृहराज्य गुजरात के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनकी नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए पहले ही उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश लखनऊ नगर निगम के दो बार मेयर चुने जाने के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। एनडीए की पिछली सरकार में वे राष्ट्रीय युवा आयोग के सदस्य और प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

लीडरशिप विकसित करने का काम होगा तेज

भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री और आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया को पंजाब और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। लखनऊ निवासी प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री महेंद्र सिंह को असम और फीरोजाबाद के अनिल जैन को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

मथुरा के श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी होंगे। उड़ीसा के प्रभारी बनाए गए अरुण सिंह मिर्जापुर के रहने वाले हैं जबकि पश्चिम बंगाल के प्रभारी बनाए गए सिद्धार्थनाथ सिंह मूलत: सीतापुर के बिसवां के रहने वाले हैं। फिलहाल वे इलाहाबाद में रह रहे हैं।

इन नेताओं को दूसरे राज्यों का प्रभारी बनाकर भाजपा ने नए नेतृत्व को उभारने की शुरुआत कर दी है। माना जा रहा है कि कुछ पुराने नेताओं को किनारे करके इसकी शुरुआत कर गई थी, लेकिन अब वैकल्पिक लीडरशिप विकसित करने का काम और तेज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें