फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिरंगा यात्रा के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। नौ अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के जरिये भाजपा संगठन अपनी ताकत और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ देने की तैयारी में जुट गया है। यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा लखनऊ महानगर और जिला इकाई के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकतम संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने बताया कि नौ अगस्त को सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि लोक भवन के बाहर ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गई।

तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें