38 कैडेट मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में हुए शामिल, बने अधिकारी
लखनऊ। छावनी स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग कमान अस्पताल में बृहस्पतिवार को कमीशनिंग समारोह आयोजित हुआ। इसमें ग्रेजुएट हुए 38 कैडेटों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया। समारोह उनकी कड़ी शिक्षा और सैन्य अनुशासन के सफल समापन का प्रतीक था।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कमान अस्पताल के कमांडेंट मेजर जनरल आलोक भल्ला और प्रिंसिपल मैट्रन ब्रिगेडियर प्रमीला केपी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जे देबनाथ मुख्य अतिथि रहे। नए अधिकारियों ने ब्रिगेडियर परवीन रानी की ओर से दिलाई गई प्रोफेशनल शपथ ली। एकेडमिक्स, क्लीनिकल दक्षता और नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया गया। ग्रेजुएट होने वाले कैडेटों के परिवार भी इस क्षण के साक्षी बने।