फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का आज से परिवार संपर्क अभियान

Thu, 11 Jun 2020 11:37 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

  • मोदी की चिट्ठी व पत्रक लेकर हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए एक जून से प्रारंभ हुए संपर्क व संवाद के तहत भाजपा बृहस्पतिवार से परिवार संपर्क अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों  के साथ प्रधानमंत्री का पत्र देकर कोरोना संक्रमण पर सरकार के निर्देशों का पालन करने का आग्रह करेंगे। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी में उत्तरी मंडल कमनकामेश्वर वार्ड के बूथ नंबर 153ए, बाबूगंज में संपर्क कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर संपर्क करेंगी। प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा शामली, चेतन चौहान अमरोहा, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, अनिल राजभर वाराणसी, नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़, सतीश महाना कानपुर दक्षिण, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, कमलारानी वरुण कानपुर ग्रामीण व स्वाति सिंह लखनऊ जिला, में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


इन जगहों पर नहीं
पार्टी ने कंटेनमेंट जोन, रेड जोन, हॉटस्पाट और क्वारंटीन सेंटर के आसपास यह अभियान न चलाने को कहा है । अभियान में शामिल सभी से मास्क और शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें