फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असरः जेवर हवाई अड्डे के विकास समझौते पर हस्ताक्षर टले

Thu, 11 Jun 2020 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के चलते 29,560 करोड़ रुपये की लागत वाले जेवर एयरपोर्ट के विकास के लिए अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर की तारीख टाल दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। लखनऊ में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि चुनी गई कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के साथ अनुबंध पर समझौता टाल दिया गया है। यह समझौता भारत-मलेशिया और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच उड़ानें शुरू होने की तरीख से 45 दिन तथा संक्रमण की आशंका में अनिवार्य रूप से लोगों को अलग रखने के दिनों को लेकर या 17 अगस्त तक में से जो भी दिन पहले पड़ेगा उस समय तक के लिये टाल दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के बारे में समय-समय पर निर्णय लेने को लेकर अधिकृत किया है। अधिकारियों के अनुसार कोरोना संकट से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। 
विज्ञापन


सामान्य स्थिति में यह समझौता उत्तर प्रदेश सरकार और ज्यूरिख एयरपोर्ट की विशेष उद्देश्यीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लि. के बीच दो जुलाई तक होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें