फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल: भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक 17 मई से, होने वाले कार्यक्रमों पर होगा मंथन

Tue, 16 May 2023 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम करेगी। इसके लिए पार्टी की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक 17 से 19 मई तक होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के छह संगठनात्मक क्षेत्रों की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक 17 से 19 मई तक होंगी। कार्यसमिति में आगामी लोकसभा चुनाव की शुरुआती तैयारी से लेकर मोदी सरकार 2.0 के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन होगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 मई को पश्चिम एवं काशी, 18 मई को ब्रज एवं गोरखपुर और 19 मई को अवध और कानपुर क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें - आरटीई से बचने के लिए निजी संस्थानों की शर्मनाक हरकत, गरीब बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल 'बंद' किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों के गढ़ हिले, दो-दो मंत्री भी नहीं जीता सके चुनाव; किसान...


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। कार्यसमिति में पार्टी के क्षेत्र प्रभारी, क्षेत्रीय समन्वयक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, नवनिर्वाचित महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें