अखिलेश ने कहा कि भाजपा कन्नौज को किराए का घर मानती है। भाजपा के नेता खुद को वहां का राजनीतिक किराएदार मानते हैं, जिन्हें किराया भी नहीं देना है। तभी तो भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। वहां नए काम शुरू करने के बजाय सपा सरकार के समय शुरू कामों में भी रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
सपा सरकार ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया। उल्टे वहां पुलिस चौकी बनवा दी। सपा सरकार में छिबरामऊ में 100 शैय्या का अस्पताल, कन्नौज में पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के अलावा अन्य कई निर्माण हुए, पर भाजपा सरकार इन सबका रखरखाव भी नहीं कर पा रही।