फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के साढ़े चार घंटे बाद ही अर्चना को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी बनाया

Sun, 23 Apr 2023 10:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने सपा से आईं अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह सपा से भी मेयर प्रत्याशी थीं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अर्चना वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने जिस अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से मेयर का प्रत्याशी बनाया था। वो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने भगवा पटका धारण करने के साढ़े चार घंटे बाद ही उन्हें शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर नगर निगम में पहली बार हो रहे मेयर चुनाव में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर की साख दांव पर है। खन्ना और राठौर के प्रयास से रविवार शाम ही सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हुई।

भाजपा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि खरीद को लेकर विवादों में घिरे अयोध्या के निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया है। अयोध्या में तिवारी मंदिर के महंत गिरिशपति त्रिपाठी को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अयोध्या, कानपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम में महापौर प्रत्याशी रविवार रात घोषित किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के घोषित किए प्रत्याशी, मुस्लिम उम्मीदवारों को भी दिया टिकट

ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा, सोमवार नामांकन का आखिरी दिन
विज्ञापन


महिला के लिए आरक्षित कानपुर नगर निगम में निवर्तमान महापौर प्रमिला पांडेय को प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। अनारक्षित अलीगढ़ नगर निगम में अलीगढ़ के प्रमुख उद्योगपति प्रशांत सिंघल को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत ने 2017 में भी महापौर टिकट की दावेदारी की थी।

महिला के लिए आरक्षित गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को प्रत्याशी बनाया है। अनारक्षित बरेली नगर निगम में निवर्तमान महापौर सतीश गौतम को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित मेरठ नगर निगम में पूर्व महापौर हरीकांत आहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें