फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही सरकार'

Thu, 09 Apr 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2015 को किसान वर्ष घोषित किया है, पर किसानों का हित सपा नेताओं के बयानों व दावों तक ही सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मंत्री तो प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट भी गए, लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्रियों को किसानों का हालचाल लेने की फुरसत नहीं मिल पाई है।

वाजपेयी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक किसानों के लिए थोथी घोषणाएं कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार यदि आकस्मिकता निधि से तत्काल मदद दे देती तो इतनी बड़ी संख्या में किसानों का मौत को गले नहीं लगाना पड़ता।
Trending Videos
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर फिर सरकार को घेरा

भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को फिर घेरा है। पार्टी प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है।

जिस तरह रामपुर में एक महिला द्वारा थाने में तहरीर देने के बावजूद उसके साथ बलात्कार की घटना घटी, अपराधी उसे मुरादाबाद तक लेकर चले गए और बदहवासी की हालत में वहां फेंककर भाग गए, यह पुलिस की निष्क्रियता की बानगी है।

सीएम की टिप्पणी, ‘कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए क्या मैं खुद वर्दी पहन लूं’ उनकी लाचारगी ही दर्शाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें