लखनऊ में भाजपा पार्षद ने सुतली बम से हमला कराया है। एडीसीपी ने बताया कि पार्षद ने खुद ही अपने घर पर हमले की साजिश रची थी। उनके ही परिचित लोगों ने बम चला पथराव किया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के भाजपा पार्षद रामूदास कनौजिया ने अपने विरोधी को फंसाने और सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर हमला करा लिया। शनिवार देर रात ईंट-पत्थर और सुतली बम से हमले की सूचना देकर एफआईआर भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पर, सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर वायरल हुए एक वीडियो ने नेताजी के मंसूबे को पलीता लगा दिया। पुलिस पार्षद समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एडीसीपी बोले-अपने परिचितों से पार्षद ने चलवाया सुतली बम, कराया पथराव
एडीसीपी ने बताया कि पार्षद ने खुद ही अपने घर पर हमले की साजिश रची थी। उनके ही परिचित लोगों ने बम चला पथराव किया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
आगे क्या : कानूनी राय लेकर केस में किया जाएगा बदलाव
एडीसीपी ने बताया कि अब मामले में विधिक राय लेकर केस में बदलाव किया जाएगा। जिसने साजिश रची और जिसने हमला किया, वे गिरफ्तार किए जाएंगे। एडीसीपी ने बताया अभी तक की जांच में सामने आया कि पार्षद अपने विरोधी को इस मामले में फंसाने की साजिश रची थी। साथ ही वह इस घटना के आधार पर सरकारी गनर यानी सुरक्षा की मांग करते। आसानी से सुरक्षा मिल जाए इसलिए पूरी साजिश रची।
विज्ञापन
Trending Videos
रात सवा बजे धमाके की आवाज आई, कुछ समझ पाता पथराव होने लगा
मड़ियांव दाऊदनगर निवासी पार्षद रामू दास कनौजिया ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 1:15 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ समझ पाता, तब तक घर पर पथराव होने लगा। जब वह बाहर निकला, तो कोई नजर नहीं आया। दो सुतली बम, सुतली बम के अवशेष, टूटा टाइल्स आदि पड़े हुए थे। पुलिस ने उनकी सूचना पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली।
8 मिनट 27 सेकंड के वीडियो में शराब पार्टी दिखी, सुतली बम भी दिखा
एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि रविवार दोपहर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो पार्षद के दफ्तर का है। इसमें पार्षद के दफ्तर में पांच छह लोग बैठे नजर आ रहे हैं। सभी शराब पी रहे हैं।
वहां मौजूद एक शख्स शेखर राजपूत नाम की इंस्टाग्राम आईडी से लाइव होता है। 8 मिनट 27 सेकंड तक वह लाइव रहा। इसमें पूरी शराब पार्टी कैद हुई। इसी दौरान एक शख्स हाथों में तीन सुतली बम लेकर दिखाई देता है।