लखनऊ। फैजुल्लागंज में भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया पर स्कूटी सवार युवक की पिटाई का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्षद और उनका साथी युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के समय युवक की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद का पुराना विवाद भी चर्चा में आ गया है। कुछ साल पहले उन पर गनर पाने के लिए अपने घर पर सुतली बम से हमला कराने का आरोप लगा था।
इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।