लखनऊ। भाजपा महानगर व जिला इकाई की ओर से शनिवार को हजरतगंज क्षेत्र में विशाल महिला आक्रोश मशाल मार्च निकाला गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में लोक भवन से अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) तक निकाले गए मार्च में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा-कांग्रेस पक्के यार, छीन रहे महिला अधिकार, महिलाओं की ललकार जारी- देश की नारी विपक्ष पर भारी, बहन-बेटियों का अपमान, सपा-कांग्रेस का पुराना काम जैसे नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में मार्च निकाला गया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व जिला अध्यक्ष विजय मौर्य सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।
मशाल मार्च निकालते भाजपाई।