फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, प्रयागराज से सांस्कृतिक एजेंडे को धार देकर माहौल बनाएगी भगवा टोली

Tue, 29 Jan 2019 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
CM YOGI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा बसपा के गठबंधन की चुनौतियों के बीच भगवा टोली प्रयागराज की धरती से सांस्कृतिक सरोकार के एजेंडे को धार देने की तैयारी में जुटी है। कानपुर में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक के बीच भाजपा की कोर कमेटी ने सोमवार को यहां देर रात मुख्यमंत्री आवास पर मंथन कर इस सिलसिले में रणनीति तय की है। यही नहीं योगी सरकार प्रयागराज से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जल्द सुनवाई के लिए सुर्वोच्च न्यायालय से आग्रह कर सकती है। इसके अलावा हिंदुत्व के जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास और संतों महंतों की सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी नीति, मानदेय या सुविधाओं के बारे में भी फैसले कर सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बैठक में तमाम पदों पर मनोनयन को लेकर नामों पर विचार विमर्श किया गया। इसकी जल्द घोषणा की जा सकती है। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राजनीतिक सक्रियता से प्रदेश में बनने वाले राजनीतिक समीकरणों की काट के बारे में भी चर्चा हुई। मौजूदा सांसदों के लोकसभावार जुटाए गए फीडबैक को साझा करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति का मोटा खाका भी खींचा गया। मोदी-योगी के कामों को जनता के बीच प्रभावी तरीके से पहुंचाकर वोटों की गणित दुरस्त करने के बारे में भी रणनीति बनाई गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के भाजपा प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर जनभावना के सम्मान पर मंथन हुआ। सूत्रों की मानें तो संगठन का सुझाव है कि सरकार प्रयागराज की धरती से सर्वोच्च न्यायालय में जल्द सुनवाई के लिए आग्रह का प्रस्ताव पारित करे या राज्य सरकार की ओर से जल्द सुनवाई की याचिका दायर की जाए। 
विज्ञापन


कोर कमेटी ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों और संयोजकों से मिली फीडबैक से सरकार को अवगत कराया। संगठन ने सरकार से कार्यकर्ताओं को थाना तहसील में तवज्जो देने, लोकसभा क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाकर जल्द पूरा कराने को कहा। वहीं किसानों की फसल खरीद समस्या के समाधान, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने, निराश्रित पशुओं के लिए पशु आश्रय स्थल जल्द बनाकर किसानों की समस्या दूर करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। विधायकों और सांसदों के बीच समन्वय के साथ लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करने पर भी बात हुई। लोकसभा चुनाव से पहले सभी छह क्षेत्रों में पीएम मोदी की दो-दो रैलियों तथा उससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारियों पर भी मंथन हुआ।

बैठक में मोदी सरकार की ओर से गरीब सवर्णों को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण और जीएसटी में दी गई रियायतों को अपने परंपरागत वोट बैंक तक पहुंचाकर उसे साधने की भी योजना बनी। बैठक मे मंत्रियों को चुनाव में लगाने, लोकसभा क्षेत्रों में उनके प्रवास बढ़ाने और कायकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर आगे का एजेंडा सेट करने पर भी मंथन हुआ। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें