फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले से युवाओं को नौकरी देगा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम

Tue, 29 Jan 2019 12:10 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन
एक साल में पांच लाख युवकों को नौकरी देने के सरकार के संकल्प को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण लेने वाले युवकों को नौकरी दिलाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) प्रदेश के 14 शहरों में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। 1 से 25 फरवरी तक आयोजित मेले में निजी क्षेत्रों की कई प्रमुख कंपनियों को बुलाया गया है। साथ ही प्रशिक्षण देने वाली कंपनियों को भी प्लेसमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मेलों के आयोजन के लिए एनएसडीसी की ओर से तैयार कार्यक्रम के मुताबिक स्थानीय स्तर पर तैयारी करने की जिम्मेदारी राज्य कौशल विकास मिशन के अलावा राज्य शहरी आजीविका मिशन (एसयूएलएम) को भी सौंपी गई है। एसयूएलएम के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने सभी 14 जिलों के डीएम के अलावा परियोजना निदेशकों व सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसरों को रोजगार मेलों के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश भेज दिया है। हर जिले में कम से कम 2500 से 3000 युवकों के प्लेसमेंट कराने का लक्ष्य लेकर तैयारी की जा रही है। 

बड़ी कंपनियां भी होंगी शामिल :
इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की एलजी, सैमसंग, विवो, ओप्पो के अलावा बजाज, हीरो समेत विभिन्न उत्पादों से जुड़ीं नोएडा, गुड़गांव की कई कंपनियों को भी रोजगार मेले में बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन


इन 14 शहरों में लगेंगे रोजगार मेले
दादरी (गौतमबुद्ध नगर)- 15 फरवरी, आगरा-01 फरवरी, बिजनौर- 27 फरवरी, हाथरस- 20 फरवरी, फिरोजाबाद-11 फरवरी, हापुड़- 27 फरवरी, मेरठ- 13 फरवरी, मुजफ्फरनगर- 20 फरवरी, सुल्तानपुर-25 फरवरी, सीतापुर- 17 फरवरी, प्रतापगढ़-14 फरवरी, प्रयागराज-08 फरवरी, शाहजहांपुर- 18 फरवरी, संभल- 09 फरवरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें