फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या की जांच के लिए बीजेपी ने भेजा दल

Tue, 13 Feb 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Allahabad Tension
विज्ञापन

इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या की जांच के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने तीन सदस्यीय दल का गठन किया है। यह दल इलाहाबाद में मृतक छात्र दिलीप सरोज के परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रवाना हो गया। यह दल हालात पर अपनी रिपोर्ट दो दिनों में प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 फरवरी की शाम को दिलीप सरोज को इलाहाबाद के कर्नलगंज स्थित एक होटल में खाना खाने दौरान हुई कहासुनी के बाद कारसवार लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दिलीप की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से इलाहाबाद में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। विधानसभा में भी विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर हंगामा कर रहा है। 

दलित छात्र की हत्या के बाद बुरी तरह से घिरी बीजेपी ने मामले पर पूरी जानकारी हासिल करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में विधायक रामनरेश रावत व विधायक अजय भारती को दिलीप के परिजनों से मुलाकात के लिए भेजा है। डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जांच दल दो दिन में तथ्य और सत्य की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएगा तथा मृतक छात्र के घर जाकर परिजनों से भी मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें