फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीहतों को पहले खुद पर लागू करें मुलायम : भाजपा

Sun, 03 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर कथनी और करनी में भारी अंतर रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शनिवार को कहा, जिस वक्त पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है उस समय सैफई में राजसी ढंग से जन्मदिन मनाना और उसके बाद सैफई महोत्सव के नाम पर धन की बर्बादी करना कहां तक उचित है।

उन्होंने कहा, सपा के दूसरे नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही अनुसरण कर रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर सपा गरीबों और किसानों से दूर होती जा रही है। पार्टी में परिवारवाद का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मुलायम के परिवार ने अपना कुनबा बढ़ाया तो इन्हीं का अनुसरण करते हुए दूसरे नेताओं ने भी अपने परिवारीजनों को उतारकर इन्हें जिताने में जुट गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें