फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा शासन काल में पुलिस और गुंडों में है मजबूत गठजोड़'

Sat, 23 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश में पुलिस व गुंडो में गठजोड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने मैनपुरी में शिक्षिका के अपहरण पर पुलिस की लापरवाही के विरोध में सड़कों पर उतरी जनता पर लाठी चार्ज की निंदा की।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी सपा मुखिया के परिवार का संसदीय क्षेत्र है। जब वहां कानून-व्यवस्था का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की स्थिति का अंदाज लगाया जा सकता है।

रामपुर में महिला से दुष्कर्म मामले में उच्च न्यायालय की टिप्पणी सपा सरकार और पुलिस के मुंह पर करारा तमाचा है।

सरकार में थोड़ी भी संवेदनशीलता है तो उसे अपराधियों के प्रति कठोर होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें