भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति करने वाले अखिलेश ने सपा के सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। चापलूसों को अपनी गोद में बिठा लिया। अब वह बसपा की तरफ हाथ जोड़े खड़े हैं ताकि लोकसभा के अगले चुनाव में उनकी पार्टी को कुछ वोट मिल जाएं। पर, जनता इन अवसरवादी गठबंधनों को सबक सिखाएगी।