भाजपा ने मुजफ्फरनगर मामले में पार्टी के विधायकों पर मुकदमे कायम करने का तीखा विरोध किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को यहां कहा फर्जी मुकदमों से भाजपा डरने वाली नहीं है। विधायकों पर कायम किए जा रहे फर्जी मुकदमों का भाजपा कार्यकर्ता कड़ा जवाब देंगे।
उन्होंने सरकार को आजम खां पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार, पार्टी विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह, विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा, कुँवर भारतेन्दु सिंह पर मुकदमे कायम किए गए हैं।
अखिलेश सरकार भाजपा नेताओं पर मुकदमे कायम करवा कर दंगे के असल आरोपियों को बचाने की साजिश रच रही है।