फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया गृहमंत्री का 65वां जन्मदिन

Sat, 11 Jul 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई ने केंद्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह का 65वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भाजपाइयों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


नाका हिंडोला गुरुद्वारे पर अरदास के कार्यक्रम में मिठाई और नाश्ता बांटा गया। झलकारी बाई, रानी लक्ष्मीबाई एव बलरामपुर अस्पताल में पार्टी पदाधिकरियों ने मरीजों को फल बांटा।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिला मोर्चा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ लीलावती मुंशी बाल अनाथाश्रम मोतीनगर बच्चों कों भोजन वितरित कर राजनाथ के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


हिंदनगर के कुष्ठ आश्रम में भी भोजन वितरित किया। हजरतगंज हनुमान मंदिर पर  सुंदरकाण्ड का पाठ एवं 65 किलो के लड्डू का भोग अर्पित किया गया।  मौनी बाबा मंदिर आलमबाग तथा हनुमान सेतु पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। पार्षद साकेत शर्मा ने भंडारे का आयोजन करवाया।

भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने भी अनाथालय में बच्चों को भोजन करवाया। सआदतगंज वार्ड की सुलतानपुर गढ़ैया की मलिन बस्ती में भोजन वितरण एवं टी.बी. अस्पताल में फल वितरण किया गया। जानकीपुरम कुर्सी रोड महादेव मंदिर में पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें