नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वालों में असलहों और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन ज्यादा हैं। असलहे रखने में महिला प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। इनमें मायावती को टक्कर देने वाली भाजपा प्रत्याशी स्वाति सिंह भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति
- फोटो : amar ujala
स्वाति जितनी गहनों की शौकीन है, उतनी ही रिवॉल्वर भी पसंद करती हैं। निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाली चंद्रा रावत भी कम नहीं। कई लग्जरी गाड़ियों के साथ उनके पास दो रिवॉल्वर और एक दुनाली है।
प्रत्याशी : भाजपा, सरोजनी नगर
निवासी : एलडीए कॉलोनी, आशियाना
पेशा : व्यवसाय
चल संपत्ति : 13 लाख 39 हजार (नकद 1 लाख, बैंक खाते में 4 लाख 74 हजार, स्कूटी, 85 हजार कीमत की रिवॉल्वर, चार लाख 70 हजार के सोने के जेवरात)
अचल संपत्ति : 2 करोड़ 12 लाख 25 हजार (कृषि भूमि लखनऊ-बलिया में, बलिया-लखनऊ में चार मकान)
शैक्षिक योग्यता : एलएलएम, मास्टर ऑफ मैनेजमेंट साइंस