फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद ने दाखिल किया नामांकन, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव रहे मौजूद

Fri, 25 Oct 2024 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

कटेहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
नामांकन के लिए जाते भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। वे थोड़ी देर पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी हरिओम पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


2022 के पहले भाजपा में हुए थे शामिल
बसपा कॉडर के पुराने नेता रहे धर्मराज निषाद 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने इन्हे टिकट भी दिया था, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए थे। हालांकि इससे पहले बसपा उम्मीदवार के तौर पर धर्मराज 1996, 2002 और 2007 में इस सीट विधायक चुने जा चुके हैं। बसपा ने इन्हें 2012 में जौनपुर के शाहगंज से प्रत्याशी से भी उतारा था, लेकिन हार गए।

ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: कांग्रेस के चुनाव न लड़ने के गहरे हैं सियासी अर्थ, दो सीटों से असंतुष्ट होने के साथ हैं दूसरी वजहें भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: चक्रवात के असर से आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा


जातिगत समीकरण साधने का प्रयास
उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है। चार सीट पर ओबीसी और एक सीट पर दलित चेहरा उतारकर सपा के पीडीए फॉर्मूले के सामने चुनौती पेश करने की कोशिश की है। शेष दो पर ब्राह्मण और एक सीट पर क्षत्रिय उम्मीदवार को टिकट देकर सवर्ण वोटरों को साधने का प्रयास किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें