अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि मलिहाबाद में दशहरी आम बहुत पैदा होता है। उसे बाजार मिले तो किसानों का भाग्य बदल जाए, पर जब हमारी सरकार एक्सप्रेस-वे के किनारे आम की मंडी बनाना चाहती थी तो काम रोक दिया। गंगा नदी की सफाई कितनी हुई यह तो वही लोग जानें लेकिन हमने गोमती साफ करके दिखाई। अगर शहर के सभी नालों को नदी में गिरने से रोक दिया जाए तो नदियां साफ हो जाएंगी।