भाजपा 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे निकल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार की रात यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश का आंकड़ा 1.75 करोड़ पार कर गया है। यह कीर्तिमान बनने देश भर में कई जगह आतिशबाजी हुई और मिठाइयां बांटी गई।
डॉ शर्मा ने कीर्तिमान बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
डॉ. शर्मा के अनुसार, गुजरात में 1.12, मध्य प्रदेश में 1.10, महाराष्ट्र में एक करोड़ लोग सदस्य बन चुके हैं।
बिहार में 90, पश्चिम बंगाल में 42, कर्नाटक में 70, दिल्ली में 40, असोम में 24, आंध्रप्रदेश में 33 लाख लोग अब तक भाजपा के सदस्य बन चुके हैं।