फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्रियों का भत्ता बंद करे सरकार: भाजपा

Sun, 13 Oct 2013 02:55 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के राज्य मंत्रियों द्वारा काम मांगे जाने पर चुटकी ली है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि राज्यमंत्रियों की फरियाद से साफ हो गया कि उन्हें दी गई लालबत्ती की गाड़ी, स्टाफ और अन्य खर्चे प्रदेश के करदाताओं पर बड़ा बोझ हैं।

उन्होंने मांग की है कि इन बेरोजगार राज्यमंत्रियों का भत्ता सरकार तत्काल बंद करे।

डॉ. मिश्र ने कहा, बड़े ताज्जुब की बात है कि 18 महीने की सरकार में राज्यमंत्रियों को कोई काम न देकर उन्हें बेरोजगार बनाए रखा गया।

इन पर करोड़ों रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। ये लालबत्ती की गाड़ी, स्टाफ  और गनर लेकर सिर्फ रौब झाड़ रहे हैं। थानेदारों और अधिकारियों पर दबाव बनाकर प्रदेश की अमन शांति को चुनौती देते घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री का दर्जा पाए लगभग सौ मंत्रियों का अमला भी प्रदेश की जनता पर भार है। इनमें ज्यादातर के विभाग में स्टाफ  नहीं है। जनता के बीच मजाक बने इन राज्यमंत्रियों से प्रदेश को मुक्त किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें