फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती बोलीं- सपा-भाजपा में अंदरूनी मिलीभगत, इसलिए मुस्लिम समाज में बेचैनी

Sat, 10 Sep 2022 06:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया है कि यूपी मे सपा-भाजपा की मिलीभगत है इसलिए भाजपा को वॉकओवर मिला हुआ है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा व भाजपा में अंदरूनी मिलीभगत है जिसके कारण यूपी में भाजपा को वॉकओवर मिला हुआ है। इससे मुस्लिम समाज में बेचैनी है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?

सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहां वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी है।
विज्ञापन


सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन








इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बसपा पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें