भाजपा ने प्रदेश सरकार पर उत्तर प्रदेश में धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भोलीभाली युवतियों को झूठे प्रेम के जाल में उलझाकर उनका धर्मान्तरण कराया जा रहा है।
यह बात सरावा खरखौंदा में एक युवती को बंधक बनाने और जबरिया उसकी धर्मान्तरण कराने की घटना सामने आने से फिर साबित हो गई है। पर सरकार चुप बैठी है। दोषियों पर कार्रवाई में हीलाहवाली की जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि धर्मान्तरण की एक प्रक्रिया है। जिसके तहत इसकी सूचना जिलाधिकारी को देनी होती है। मेरठ की घटना में इसका भी उल्लंघन किया गया। उन्होंने पूरी घटना की एसटीएफ से जांच कराने की मांग की।