फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप'

Tue, 02 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में सपा पर दबंगई का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि चुनाव में मंत्री से लेकर दरोगा-सिपाही तक आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सत्तारूढ़ दल धन व बाहुबल से चुनाव जीतने में लगा है।

सीतापुर, बलरामपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, इटावा, देवरिया, बस्ती, मैनपुरी, मेरठ समेत कई जिलों में प्रशासनिक मशीनरी सपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री का धमकी देने वाला ऑडियो वायरल

गाजीपुर में जहां एक मंत्री का धमकी देने वाला ऑडियो वायरल हुआ है, वहीं सीतापुर में बीडीसी सदस्य के घर जाकर पुलिस सपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मारपीट करती नजर आई।

बस्ती में तो राज्य के एक कद्दावर मंत्री अपने परिवारीजन को प्रमुख बनवाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी चुनावी अराजकता को मौन समर्थन दे रही है। पाठक ने राज्य निर्वाचन आयोग से इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें