फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की फिल्म में दिखेंगे 'चाय वाले मोदी'

Mon, 18 Nov 2013 05:35 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि आगरा में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी इस रैली में कई ऐसे कारनामे भी करने जा रही है, जो अब तक न देखे गए होंगे और न ही इनके बारे में सुना गया होगा।

वाजपेयी ने कहा है कि आगरा रैली में मोदी पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें मोदी के जन्म से लेकर अब तक के चित्र होंगे।

चाय वाले से अब तक की यात्रा
मोदी पर बनी एक फिल्म में चाय बेचने वाले लड़के से आज तक की मोदी की यात्रा शामिल की गई है। साथ ही एक माडल भी रखा जाएगा। जिसमें आज के भारत की स्थिति और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की स्थिति का विस्तृत विवरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल की तस्वीरें भी होंगी
एक सवाल पर  डा. वाजपेयी ने कहा कि प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी की भी 40 तस्वीरें होंगी। जिनमें अटल के गृहस्थान बटेश्वर से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं। प्रदर्शनी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की बनने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा का माडल भी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें