फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के पोस्टर पर भाजपाइयों ने छेड़ी जंग!

Sat, 24 Jan 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसौधा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर हांसापुर चौराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं के पोस्टर फाड़ने को लेकर शुक्रवार को भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर खूब बवाल किया।
विज्ञापन


इसका खुलासा बगल में एक आभूषण के शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। भाजपाइयों ने जानबूझकर पोस्टर फाड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कराई है।

ब्रह्मबाबा स्थल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा को लेकर यहां पोस्टर और होर्डिंग्स लगाई गई थी। गुरुवार की रात कुछ लोगों ने यहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया। आसपास के लोगों की मानें तो यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि इस चौराहे के आसपास भाजपा की सभी होर्डिंग्स व पोस्टर को फाड़ देना है।
विज्ञापन


इस दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटकर पहुंचे उन्हीं में से एक ने जेब से ब्लेड निकाला और पोस्टर को किनारे से काटना शुरू कर दिया। अभी वह आधा हिस्सा ही काट पाया था शायद लोगों की आहट आ गई और यह लोग वहां भाग निकले।
विज्ञापन

नहीं था सीसीटीवी कैमरे का भान

ऐसा करने वालों को इस बात का भान नहीं था बगल में ही आभूषण शो रुम में सीसीटीवी कैमरे की जद में वह लोग आ गए हैं। सुबह इसकी चर्चा शुरू हुई तो भाजपाइयों की भीड़ यहां पहुंच गई। इसके बाद आक्रोशित भाजपाइयों का हूजूम पूराकलंदर थाने पहुंच गया। यहां भी बवाल काटना शुरू कर दिया।

थाने पहुंचने वालों में मंडल अध्यक्ष हरिभजन गौड़, जिला संयोजक बाबू राम यादव, मीडिया प्रभारी सुनील सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक पांडेय, प्रवीण गुप्ता, भगूलू, प्रदीप कोरी सहित दर्जन लोग शामिल थे। सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

अफसरों ने घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देख तो उसमें पोस्टर फाड़ते हुए मुंह पर कपड़ा बांधे युवक की तस्वीर दिखी लेकिन उस समय पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई।

पुलिस अफसरों और प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन भगत ने भाजपाइयों से इसके खिलाफ तहरीर ले ली। आश्वासन दिया कि जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही भाजपाइयों का हूजूम वहां से हटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें