फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मायावती का जन्मदिन यातना का दिन'

Fri, 16 Jan 2015 02:10 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बसपा में उल्टी धारा बहती है। बसपा अध्यक्ष हर साल अपनी कथित कामयाबियों की कहानी अपने मुंह से सुनाती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर बाकायदा एक किताब छपवा लेती हैं। उसमें उनकी वह संघर्ष कथा होती है जो कभी होती ही नहीं।

अपने राजनीतिक जीवन में संघर्ष से कभी उनका वास्ता नहीं रहा। सत्ता सुख के अलावा वे कुछ और नहीं जानतीं।

वे अपनी किताब की भी बिक्री करने से नहीं चूकती हैं। चौधरी ने कहा, बसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए माया का जन्म दिन वस्तुत: यातना का दिन होता है।

हर एक को अपने सामर्थ्य से ज्यादा कुछ न कुछ भेंट करने की मजबूरी होती है।

चंदे की वसूली में उनके विधायक ने तो एक इंजीनियर की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा, मायावती ने फिर पुराने घिसे-पिटे आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें