कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला पंचायत
श्रावस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले में कई कार्यक्रम हुए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी पद्मसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, डीएम अजय कुमार द्विवेदी व सीडीओ अनुभव सिंह ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की। विद्यालयों में भाषण, एकल काव्य पाठ व निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें मेधावियों को सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय भिनगा सहित जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी कार्यक्रम हुए। वहीं पुलिस लाइन में भी एसपी घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जहां अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई।
मरीजों को वितरित किया फल
कटरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर बुधवार को भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो ने सीएचसी इकौना में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान भिक्षु ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सुशासन के प्रतीक थे। इस दौरान डॉ. अंकित अग्रवाल व डाॅ. कमल यादव आदि मौजूद रहे।